हरियाणा के नूंह में हेलिकॉप्टर से आई बारात, परिवार ने बताई वजह, आखिर क्यों मंगवाया हेलिकॉप्टर

सोहना के गांव कोरली निवासी शमशेर खान ने बताया कि उनके बेटे का हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जाने का मन था। साहिब ने अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलिकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर दिया।
बता दें कि 21 फरवरी को यह शादी हुई। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी परमिशन ले ली थी। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलिकॉप्टर मंगाया।
हेलिकॉप्ट की लैंडिग के लिए दोनों गांवों में हेलीपैड बनाए गए। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने के लिए 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे पहुंचा। हेलीकॉप्टर के आने के बाद गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। शाम 4 बजे दुल्हन को ललेकर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और सिर्फ 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया।
दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका लड़का अभी बीए कर रहा है। वहीं लड़की 12वीं कक्षा पास करने वाली है। पहले से ही एक दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था।
इस रिश्ते में अन्य किसी भी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। किसी तरह का कोई दहेज भी नहीं लिया गया। हेलिकॉप्टर भी उन्होंने अपने खर्चे पर ही किया है। दोनों बच्चों की खुशी और शादी एक यादगार बने इसके लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर मंगवाया था।