हरियाणा के भिवानी के इस गांव के लड़के ने पेश की मिसाल, एक रुपये में की शादी, जानिए
Mar 1, 2025, 09:31 IST

WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा के भिवानी से एक शादी का काफी चर्चा बटौर रही है। यहां भिवानी के एक गांव जाटू लौहारी के रहने वाले बेटे ने बड़ी मिसाल पेश की है। जाटू के रहने वालो मोहित ने राजस्थान की बेटी से बिना दहेज के शादी की। मोहित ने शादी के मौके पर ही 21 लाख रुपए का दहेज लौटा दिया और सिर्फ एक रुपए और एक नारियल में शादी कर ली।
भिवानी के जाटू लोहारी गांव के रहने वाले मोहित ने बताया कि वह एक व्यापारी है और उसने अपने माता-पिता से ही यह प्रेरणा मिली की बिना दहेज के शादी करनी है।
मोहित ने बताया कि वह देव नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह बीए पास हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी बिना दहेज के हुई है। दहेज को लेकर उनके मन में शुरू से कोई विचार नहीं था।
आए दिन लड़कियों के साथ घटनाएं होती रहती थीं। कई जगह देखने में आया है कि अगर लड़की से दहेज लिया जाता है तो वह शादी के बाद परिवार का सम्मान नहीं करती और परिवार में दरार आ जाती है। माता-पिता भी खुश नहीं रहते।
वहीं मोहित की पत्नी ने बताया की उनको इस बात पर खासा मान है कि उनके पति ने पैसे की बजाए रिश्तो को अहमियत दी। फिलहाल मोहित चर्चा का विषय बने हुए है।