यमुना नदी में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत, घटना के बाद दोनो घरों में मचा कोहराम

 
यमुना नदी में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत, घटना के बाद दोनो घरों में मचा कोहराम
WhatsApp Group Join Now

यमुना नदी में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में एक नाबालिग है। घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गांव मंडोली निवासी जाहिद (18) अपने दोस्त अभिषेक (17) के साथ शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब वहीं पास में कुछ दूरी पर बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान नदी में नहाते समय वह दोनों गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस और युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की नदी में तलाश की। तलाश के दौरान रात करीब 11 बजे दोनों युवकों के गांव कमालपुर टापू के नजदीक नदी से शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार को उनका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौप दिया।

मामले में की जा रही है जांच

मामले में जांच कर रहे कलानौर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल मामले में 174 को कारवाई अमल में लाई गई है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो कारवाई बनेगी की जाएगी।