ROHTAK NEWS: दो साल बाद खुला रोहतक चिड़ियाघर, अब सफेद हिरण और शुतुरमुर्ग भी देखने को मिलेंगे, जल्द आएंगे ये बड़े जानवर

 
ROHTAK NEWS: दो साल बाद खुला रोहतक चिड़ियाघर, अब सफेद हिरण और शुतुरमुर्ग भी देखने को मिलेंगे, जल्द आएंगे ये बड़े जानवर
WhatsApp Group Join Now

चिड़ियाघर आमजन के लिए खुल गया है। कोविड के बाद जनता के लिए दो साल बाद यह खुला है। इन दो सालों में चिड़ियाघर का कुनबा भी बढ़ गया है। अब लोगों को सफेद हिरन और शुतुरमुर्ग भी यहां देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं यहां दो पिंजरे बनकर तैयार हैं, जिसमें शेर व भालू का जोड़ा लाने की तैयारी है। शनिवार को सबसे पहले दर्शक सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल बने। उन्होंने टिकट खरीदा और पूरे चिड़ियाघर में घूमे। साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

10 बैंच लगवाने की घोषणा

इतना ही नहीं जू में उन्होंने लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए 10 बैंच लगवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने चिड़ियाघर को दो कूड़ा गाड़ी देने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक गाड़ी नगर निगम की रोजाना यहां आएगी और कूड़ा उठाकर जाएगी। बता दें कि वह किसी काम से तिलियार लेक आए थे, इस दौरान उनकी चिड़ियाघर देखने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवार उद्घाटन करवाया और विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।



चिड़ियाघर का कुनबा पहले से बढ़ा

कोरोना की दस्तक के बाद चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। अब करीब दो साल बाद इसे खोला जा रहा है। यहां पशु-पक्षियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यानी चिड़ियाघर का कुनबा पहले से बढ़ गया है। साथ ही काफी बदलाव भी आया है। मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा भी जो-जो कमियां थी उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। पहले दिन 450 टिकट बिके। यानी गर्मी के बावजूद लोगों में पशु-पक्षियों को देखने का उत्साह काफी रहा। लाेग अपने परिवार के साथ आए। छोटे-छोटे बच्चे जानवरों और पक्षियों को देखकर काफी आनंदित हुए। चिड़ियाघर की टिकट दो श्रेणियों मेंं है, पांच व दस रुपये। वहीं सोमवार को छोड़कर बाकी दिन सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक यह खुला रहेगा।

तीन शुतुरमुर्ग और तीन टाइगर बढ़े

अब चिड़ियाघर में तीन शुतुरमुर्ग भी लाए गए हैं। इससे पहले यहां शतुरमुर्ग नहीं थे। वहीं सफेद हिरन भी अब चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे। सफेद और काले हिरन मिलाकर इनकी कुल संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा पहले जहां टाइगर की संख्या दो थी अब पांच हो गई है। साथ ही लैपर्ड की संख्या 4 से बढ़कर 9 और मगरमच्छ 14 हो गए हैं। इन सभी को देखकर चिड़ियाघर पहुंचे बच्चे और अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। वहीं पक्षियों में गोल्डन, सिल्वर और कजीज फिजेंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं लंगूर, गीदड़, सफेद बाघ की अटखेलियां भी लोगों को खूब भाई।

पहले दिन 450 टिकट बिके

पहले दिन 450 टिकट बिके हैं। लोगों ने पशु-पक्षियों को देखकर खूब लुत्फ उठाया। शतुरमुर्ग और सफेद हिरन चिड़ियाघर के नए मैंबर हैं। सीनियर डिप्टी मेयर ने पहली टिकट खरीदी। वह किसी काम से तिलियार आए थे उनकी इच्छा चिड़ियाघर देखने की हुई। वह यहां आए और कर्मचारियों ने उनसे फीता कटवाया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया।