Haryana IAS: मिलिये हरियाणा के ऐसे IAS से, जिसके तबादले पर सफाई कर्मचारी तक भी हो गए भावुक

 
Haryana IAS: मिलिये हरियाणा के ऐसे IAS से, जिसके तबादले पर सफाई कर्मचारी तक भी हो गए भावुक
WhatsApp Group Join Now

New Delhi भावनाओं का सैलाब दोनों तरफ था, कर्मचारी रो रहे थे तो आयुक्त की आँखें भी नम थीं। किसी भी अधिकारी के कार्यकाल की सफलता का इससे बड़ा पैमाना और क्या हो सकता है।

निगम आयुक्त अशोक गर्ग

लगभग दो वर्ष के अपने कार्यकाल में IAS अशोक ने कई अभिनव कार्य किए। वे निगम कर्मियों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

हिसारवासी आपके निम्न कार्यों के लिए सदैव याद करेंगे-

निगम आयुक्त अशोक गर्ग

1. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नौ एसी पुस्तकालयों की स्थापना।

2. गरीब कर्मचारियों के बच्चों के लिए बुक बैंक स्थापित करना व नगरवासियों से सत्तर हज़ार पुस्तकें एकत्रित करवाना।

3. महिला सफाई कर्मचारियों के आत्म सम्मान के लिए कदम उठाना व उनके लिए महिला दिवस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन।

4. लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने हेतु ग्रीन हिसार नर्सरी की स्थापना करना।

5. जनता बाजार लगवाना।

6. पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए ऑगर व वॉटर टैंकर्स उपलब्ध करवाना।

7. गौअभ्यारण के रखरखाव के लिए समाज सेवी संस्था के साथ हाथ मिलाना।