अशोक तंवर ने किया बड़ा दावा, 2024 में बनेगी 'आप' की सरकार, बताया ये प्रमुख कारण ? जानिए

 
अशोक तंवर ने किया बड़ा दावा, 2024 में बनेगी 'आप' की सरकार, बताया ये प्रमुख कारण ? जानिए
WhatsApp Group Join Now

चरखी दादरी के घिकाडा रोड़ पर आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी नेता अशोक तंवर मुख्यातिथि पहुंचे। दादरी पहुंचने पर अशोक तंवर का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक तंवर ने बताया कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और हर वर्ग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित हैं।

अशोक तंवर ने बताया कि आगामी 29 म‌ई को कुरूक्षेत्र की पवित्र धरा आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में होने वाली है जिसमें हरियाणा प्रदेश सहित देश के तमाम राज्यों से लोग पहुंचेंगे। अशोक तंवर ने बताया कि 29 म‌ई की रैली अपने आप में ऐतिहासिक रैली होगी।

अशोक तंवर ने बताया कि देश की एकमात्र पार्टी है जो सभी समाज व धर्मों को साथ लेकर चल रही है। अशोक तंवर ने बताया कि 2024 के चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी भाई भतीजावाद की राजनीति नहीं करती। आम आदमी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। अशोक तंवर ने सभी से कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि हर व्यक्ति पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझ सके।