हरियाणा के 56 HCS अफसरों के तबादलों की हिंदी में पढ़िये पूरी लिस्ट

 
हरियाणा के 56 HCS अफसरों के तबादलों की हिंदी में पढ़िये पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Panchkula

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 56 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के विशेष सचिव जगदीप ढांडा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त मुनीश नागपाल को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और फतेहाबाद का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

कैथल के जिला नगर आयुक्त कुलधीर सिंह को जिला परिषद, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर, गुरुग्राम वत्सल वशिष्ठ को चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर, गुरुग्राम और झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।

झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास को नूहं का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त, नूहं लगाया गया है।

यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव रंजीत कौर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव और यमुनानगर का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।

रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त और विशेष अधिकारी एपीजेड, रोहतक महेंद्र पाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

आरटीओ झज्जर के सचिव अशोक कुमार बंसल को सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।

जिला परिषद झज्जर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, झज्जर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभीता ढाका को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, झज्जर लगाया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयदीप कुमार को जिला परिषद हिसार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, हिसार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद समवर्तक सिंह को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव तथा कैथल का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

बादशाहपुर की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनीषा शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 का संपदा अधिकारी तथा जस्टिस (रिटायर्ड) एसएन झा की अगुआई में गुरुग्राम में गठित जांच आयोग के सचिव नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद भिवानी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए भिवानी के मुख्य कार्यकारी प्रदीप कुमार-2 को गोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जींद के जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए, पानीपत नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद हिसार की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए हिसार की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए, फतेहाबाद लगाया गया है।

जिला परिषद रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए रोहतक के मुख्य कार्यकारी सतीश यादव को बादशाहपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जिला परिषद रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक चंद को जिला परिषद, झज्जर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए झज्जर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 के संपदा अधिकारी और जस्टिस (रिटायर्ड) एसएन झा की अगुआई में गुरुग्राम में गठित जांच आयोग के सचिव विवेक कालिया को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव तथा तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव लगाया गया है।

अंबाला कैंट कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और अंबाला कैंट में एक्साइज्ड एरिया में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी ममता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हिसार लगाया गया है।
संयुक्त निदेशक, चकबंदी, रोहतक और सांपला की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गायत्री अहलावत को सहकारी चीनी मिल, महम का प्रबंध निदेशक और उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महम लगाया गया है।

कालांवाली के उपमंडल अधिकारी नागरिक निर्मल नागर को संयुक्त परिवहन आयुक्त (रोड सेफ्टी), हरियाणा लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के संपदा अधिकारी परमजीत चहल को फरीदाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार के संपदा अधिकारी वेद प्रकाश को आयुक्त, हिसार मंडल, हिसार के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।

संयुक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सतिंदर सिवाच को अंबाला कैंट का उपमंडल अधिकारी नागरिक और अंबाला कैंट में एक्साइज्ड एरिया में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी लगाया गया है।

सोनीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विजय सिंह को कालांवली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
सिरसा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव को उनके वर्तमान कार्य भार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम की महाप्रबंधक सुमन भांखर को सहकारी चीनी मिल, पलवल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
संयुक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव तथा हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव और हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल नागर को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उप सचिव, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का सचिव, हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड का सदस्य सचिव और विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया है।

खरखोदा की उपमंडल अधिकारी नागरिक श्वेता सुहाग को सांपला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और संयुक्त निदेशक, चकबंदी, रोहतक लगाया गया है।

नगर निगम, पानीपत की संयुक्त आयुक्त अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पानीपत का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुशील कुमार-3 को जगाधरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
गुहला की उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शशि वसुंधरा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सोनीपत लगाया गया है।

गोहाना के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) आशीष कुमार को सहकारी चीनी मिल, गोहाना का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
रतिया के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेंद्र सिंह को नरवाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नरवाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमीत सिहाग को इंद्री का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
फरीदाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जितेंद्र कुमार को फरीदाबाद ,एचएसवीपी का संपदा अधिकारी लगाया गया हैं।

शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)विनेश कुमार को रादौर का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है।

हिसार के उपमंडल अधिकारी अश्वीर सिंह को पानीपत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का संयुक्त कमिश्नर लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मैहता को ‘शाहबाद उपमंडल अधिकारी (नागरिक), मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र लगाया गया है।

बावल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) मनोज कुमार को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।
बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) वीरेंद्र सिंह ढुल को कलायत का उप मंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।

तकनीकी शिक्षा हरियाणा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) जसपाल सिंह को बिलासपुर का उप मंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया है।

टोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) नवीन कुमार को गुहला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।
संयुक्त परिवहन कमिश्नर (सडक़ सुरक्षा) हरियाणा के अशोक कुमार को हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र का महा प्रबंधक लगाया गया है।

गोहाना के को -ओपरेटिव शुगर मिल के प्रबंध निदेशक उदय सिंह को हिसार एचएसपीपी का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

नारनौल के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को पुनहाना का उप मंडल अधिकारी(नागरिक ) लगाया गया है।
सिरसा के संपदा अधिकारी एचएसपीपी के संदीप कुमार को टोहाना का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

पानीपत के आरटीए सचिव अमरिंदर सिंह मनेस को पंचकूला आरटीए का जिला परिवहन अधिकारी व सचिव लगाया गया है। पलवल के को- आपरेटिव शुगर मिल के प्रबंध निदेशक डॉ नरेश कुमार को तावड़ू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है।

हरियाणा के 56 HCS अफसरों के तबादलों की हिंदी में पढ़िये पूरी लिस्ट

तावड़ू उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ब्रह्म प्रकाश को लोहारु का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
पुनहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुलबीर सिंह ढाका को हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम का महा प्रबंधक लगाया गया है।

पुनर्नियुक्त संजय बिश्नोई को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर जींद लगाया गया है।

लोहारु के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जगदीश चंद्र को रतिया उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।
खानपुरा कला के मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक (प्रशासन ) संजीव कुमार को बावल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।

ओल्ड फरीदाबाद के म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के ज्वाइंट कमिश्नर(पदनामित) अनमोल को खरखौदा का उप मंडल अधिकारी (नागरिक ) लगाया गया है।