Corona Update: हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 1059 पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की मौत

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Corona Update: हरियाणा में अब कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि पहले के मुकाबले अधिक जानलेवा साबित हो रहा है।

गुरुवार को प्रदेश में 1059 नए केस मिले, जबकि तीन मरीजों की जान चली गई। 

कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। 

अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5099 पहुंच गई है। 

इनमें से 56 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक इस साल साढ़े तीन माह में 12 मरीजों की जान जा चुकी है। संक्रमण दर 10.89 फीसदी है।

रिकवरी दर 98.52 प्रतिशत और 1.00 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10727 हो चुकी है। 

गुरुवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 513, फरीदाबाद 108, हिसार 36, सोनीपत 34, करनाल 52, पंचकूला 87, अंबाला 52, रोहतक 44, कुरुक्षेत्र 30 और झज्जर में 28 नए केस मिले हैं। शेष जिलों में आंकड़ा 20 से नीचे है।