हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन का एक्शन, 10 मकानों को किया धवस्त, जानें क्या है मामला

 
हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन का एक्शन, 10 मकानों को किया धवस्त, जानें क्या है मामला
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। इस कार्रवाई में 10 मकान बुलडोजर से तोड़कर गिरा दिए गए।आरोप है कि  इन मकानों को सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर हरित क्षेत्र के लिए अधिग्रहित जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। बीते बुधवार को करीब सात घंटे तक चली इस कार्रवाई में बुलडोजर से सभी मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की ओर से बीते सोमवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया था। एसपीआर पर तोड़फोड़ के दौरान हरित क्षेत्र में बने मकानों में रहने वालों को लोगों को मकान को खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई थी। इसके बाद बुधवार को जीएमडीए एनर्फोसमेंट टीम ने साउथर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर बने 10 अवैध मकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

जानें क्या है मामला ? 
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर में रामबीर की ढाणी पर यह भूमि सड़क और हरित क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की गई थी। इन सभी मकानों के मालिकों को 2016 में मुआवजा दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें सेक्टर-49 में वैकल्पिक प्लॉट भी आवंटित किए गए थे।

16 मकान हरित क्षेत्र में आ रहे थे 
इस हरित क्षेत्र के बीच में 16 मकान आ रहे थे। सड़क निर्माण के दौरान कुछ मकानों को उनके मालिकों ने तोड़ दिया था। लेकिन हरित क्षेत्र में आने वाले मकानों को नहीं हटाया गया था।

प्रशासन ने दिया था 24 घंटे का समय 
इसके बावजूद पूर्व मालिकों ने इन मकानों को किराए पर दे रखा था। जिसके बाद बीते सोमवार को इन मकानों में किराए पर रहने वाले लोगों को प्रशासन ने 24 घंटे का समय दिया, ताकि वह अपने मकान खाली कर सकें। 

10 मकानों को किया ध्वस्त 
बुधवार सुबह जीएमडीए का तोड़फोड़ दस्ता  डीटीपीई आरएस बाठ के नेतृत्व में  इस कार्रवाई के लिए एसपीआर पर पहुंचा। मकानों का निरीक्षण करने के बाद, जब ये खाली मिले, तो बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ का काम शुरू किया गया। ये कार्रवाई करीब 7 घंटे तक चली, जिसके बाद 10 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।