Government Scheme: 60 साल की उम्र के बाद मिलेगा पेंशन का बड़ा लाभ, जानिए EPFO के नियम!

अगर आप EPFO सब्सक्राइबर हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। 
 
60 साल की उम्र के बाद मिलेगा पेंशन का बड़ा लाभ, जानिए EPFO के नियम!
WhatsApp Group Join Now

Government Scheme: अगर आप EPFO सब्सक्राइबर हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को फायदा पहुंचाने के लिए समय-समय पर सुविधाएं देता रहता है। EPFO की इस सुविधा का फायदा उठाकर लोगों की चिंता दूर हो रही है। आपको बता दें कि EPFO के तहत आपको करीब 58 साल पूरे होने पर पेंशन का लाभ मिलता है। आप चाहें तो 58 साल की उम्र से पहले भी यह पेंशन ले सकते हैं।


 

लेकिन जो लोग पहले पेंशन की मांग करते हैं, उन्हें 4 फीसदी कम पैसे मिलते हैं। वहीं अगर आपकी उम्र 58 साल हो जाती है तो आपको 4 फीसदी बढ़कर पैसे मिलते हैं। कैसे बढ़ेगा पैसा? जैसा कि बताया गया कि अगर आप 58 साल के बाद EPFO से पैसे निकालते हैं तो आपको हर साल 4 फीसदी बढ़कर पैसे मिलते हैं। EPFO के कैलकुलेशन के मुताबिक मान लीजिए कोई व्यक्ति 60 साल की उम्र में अपना पैसा निकालने की सोच रहा है तो ऐसे में आपको 8 फीसदी बढ़कर पैसे मिलेंगे। वहीं अगर आप 59 साल की उम्र में पैसे निकालते हैं तो आपको 4 फीसदी ज्यादा पैसे मिलते हैं। EPFO के इस तरीके को जानकर आप अधिकतम लाभ कमा सकते हैं।

पेंशन के तौर पर पहले कितना पैसा मिलेगा

EPFO में निवेश करने वाले व्यक्ति को हर महीने अपनी सैलरी से अंशदान करना होता है। यह पैसा आपको 10 साल तक देना होता है। इस पेंशन की गणना व्यक्ति की पेंशन योग्य सेवा के आधार पर होती है। अगर आप 58 साल से पहले पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो इससे जुड़े महत्वपूर्ण नियमों को ध्यान से पढ़ें।

इसमें पहला नियम यह है कि आप 50 साल से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। यानी अगर आप उम्र सीमा से पहले पैसा निकालने की सोचते हैं तो आपकी उम्र 50 साल होनी चाहिए। दूसरा यह कि EPFO से पैसा निकालने पर हर साल 4% कम टैक्स मिलता है।

कैलकुलेशन के मुताबिक अगर आप मान लें कि कोई भी व्यक्ति 56 साल की उम्र में EPFO से पैसा निकालने की सोचता है तो ऐसी स्थिति में उसे 8% कम पैसा मिलता है। यानी उसे कुल रकम का 92 फीसदी हिस्सा मिलेगा। इसके अलावा पेंशन पहले पाने के लिए आपको कंपोजिट क्लेम फॉर्म और 10D का विकल्प मिलेगा।