Chopal Tv, Gurugram
गुरुग्राम पुलिस ने एक साइको किल्लर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन दिनों में तीन लोगों की हत्या कर दी। आरोपी अपराध की दुनिया में अपना विश्व में नाम कमाना चाहता था लेकिन पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय मोहम्मद रजी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार में अररिया जिले के गांव खलीलाबाद निवासी मुहम्मद रजी के रूप में हुई है। आरोपी ने 24, 25 और 26 नवंबर की रात को तीन हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी हत्या के बाद कोई सुराग नहीं छोड़ता था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने से दिल्ली में रहता था, यहां पर एक गेस्ट हाउस में सफाई का काम करता था। आरोपी काफी कमजोर है और उसे परिवार के लोग भी चिढाते थे, इसी वजह से आरोपी रजी ने एक बड़ा किल्लर बनने की ठानी थी।
पुलिस को कन्हई गांव की झाड़ियों में शुक्रवार को एक सिर कटी लाश मिली थी। जिसकी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी ने बताया कि राकेश की हत्या करके उसने सिर एक कपड़े में बांधकर कन्हई ले गया था, आरोपी गांव में एक युवक से रंजिश के चलते उसे डराने के लिए सिर लेकर गया था।
24 नवंबर की सुबह सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क के नजदीक एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद 25 नवंबर की शाम दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे गांव झाड़सा के नजदीक पार्क से एक शव बरामद किया गया था। यह शव कानपुर के 29 वर्षीय अखिलेश का था।
अब इस मामले में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अगर पकड़ा ना जाता तो वह लगातार हत्याएं करता जाता।