सपना की पति वीर साहू के साथ ऐसे होती है Morning, सरेआम सपना ने खोली वीर की पोल

 
सपना की पति वीर साहू के साथ ऐसे होती है Morning, सरेआम सपना ने खोली वीर की पोल
WhatsApp Group Join Now

सपना चौधरी हरियाणा का बड़ा नाम हैं। हॉट डांस के लिए सपना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। देसी क्वीन सपना चौधरी अपने ठुमकों के लिए हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। इस के अलावा सपना अपने देसी स्टाइल, हरियाणवी बोली, हरियाणवी गानें और मदमस्त ठुमको से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। गाने नए हो या पुराने सपना के फैंस उनपर धमाल मचाने से पीछे नहीं हटते। सपना के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। सपना चौधरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती रहती हैं।

करवाचौथ हो या फिर जन्मदिन सपना अपने फैंस के साथ इंस्टा के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति वीर साहू के साथ तस्वीरें शेयर की थी, जिसे फैंस ने भी खुब पसंद किया था। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस ने तारीफों के पुल बांद दिए थे। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति वीर साहू की गुड मॉर्निंग होती है।

वीडियो में सपना चौधरी सुबह-सुबह अपने पति वीर साहू के साथ खेत में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में सपना वीर से पूछ रही हैं, क्या कर रहे हो? जवाब में वीर हां… कहकर चुप जाते हैं। सपना कहती हैं बताओ ये क्या करते हो आप? इसके जवाब में वीर कहते हैं, इट्स लर्निंग टाइम ऑफ सवा शेर… एक्सरसाइज दे रहा हूं। सपना कहती हैं किसकी सवा शेर की या आपकी एक्सरसाइज हो रही है, जवाब में वीर कहते हैं दोनों की।

इसके बाद वीर कहते हैं. ब्यूटिफुल मॉर्निंग, ये खेत , ये रेत और सब… जमीदार…. ‘सवा शेर’ वीर साहू के घोड़े का नाम है, जिसके साथ वह एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- ये खेत… ये रेट…ये नजारे और हम…

सपना के इस वीडियो पर कई लोग कॉमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं। लोग इमोजी के जरिए सपना और वीर की जोड़ी को प्यार दे रहे हैं।