Vacancies : SSC ने एग्जाम कैलेंडर 2024-25 जारी किया, CGL, CHSL समेत सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

 
 Vacancies : SSC ने एग्जाम कैलेंडर 2024-25 जारी किया, CGL, CHSL समेत सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
WhatsApp Group Join Now
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एग्जाम कैलेंडर 2024-25 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में SSC ने सभी एग्जाम्स की नोटिफिकेशन जारी करने की तारीखें, एप्लिकेशन डेट और टियर 1 एग्जाम्स की तारीखें शामिल की हैं।

SSC एग्जाम कैलेंडर 2024-2025

S. No.    एग्जाम    टियर    नोटिफिकेशन डेट    लास्ट डेट    एग्जाम डेट
1    ग्रेड सी स्टेनोग्राफर, 2023-2024    
पेपर- 1

(CBE)

05 जनवरी 2024

(शुक्रवार)

25 जनवरी 2024

(गुरुवार)

अप्रैल- मई 2024
2    JSA/LDC ग्रेड    
पेपर- 1

(CBE)

12 जनवरी 2024 (शुक्रवार)    01 फरवरी 2024 (गुरुवार)    अप्रैल- मई 2024
3    SSA/UDC ग्रेड    
पेपर- 1

(CBE)

19 जनवरी 2024 (शुक्रवार)    08 फरवरी 2024 (गुरुवार)    अप्रैल- मई 2024
4    सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन, 2024    
पेपर- 1

(CBE)

01 फरवरी 2024 (गुरुवार)    28 फरवरी 2024 (बुधवार)    अप्रैल- मई 2024
5    सब इंस्पेक्टर    
पेपर- 1

(CBE)

15 फरवरी 2024 (गुरुवार)    14 मार्च 2024 (गुरुवार)    मई-जून 2024
6    जूनियर इंजीनियर    
पेपर- 1

(CBE)

29 फरवरी 2024 (गुरुवार)    29 मार्च 2024 (शुक्रवार)    मई-जून 2024
7    CHSL 2024    
पेपर- 1

(CBE)

02 अप्रैल 2024 (मंगलवार)    01 मई 2024 (बुधवार)    जून-जुलाई 2024
8    MTS 2024    
पेपर- 1

(CBE)

07 मई 2024 (मंगलवार)    06 जून 2024 (गुरुवार)    जुलाई-अगस्त 2024
9    CGL 2024    
पेपर- 1

(CBE)

11 जून 2024 (मंगलवार)    10 जुलाई 2024 (बुधवार)    सितंबर-अक्टूबर 2024
10    स्टेनोग्राफर ग्रेड सी & डी 2024    
पेपर- 1

(CBE)

16 जुलाई 2024 (मंगलवार)    14 अगस्त 2024 (बुधवार)    अक्टूबर-नवंबर 2024
11    हिंदी ट्रांसलेटर 2024    
पेपर- 1

(CBE)

23 जुलाई 2024 (मंगलवार)    21 अगस्त 2024 (बुधवार)    अक्टूबर-नवंबर 2024
12    कॉन्सटेबल 2025    
पेपर- 1

(CBE)

27 अगस्त 2024 (मंगलवार)    27 सितंबर 2024 (शुक्रवार)    दिसंबर 2024-जनवरी 2025

अप्रैल-मई 2024 में स्टेनोग्राफर की परीक्षा होगी

SSC एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, 2023-2024 के लिए ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में आयोजित की जाएगी। JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा और SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं का साथ में आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगी परीक्षाओं और सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-XII, 2024 की नोटिफिकेशन 5 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 को जारी किए जाएंगे।

मई-जून 2024 में सब इंस्पेक्टर के एग्जाम

आयोग मई-जून में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित करेगा। साथ ही, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और क्वांटिटेटिव सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स) परीक्षा, 2024 भी आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं की नोटिफिकेशन 15 और 29 फरवरी, 2024 को जारी होंगे।

SSC CGL, CHSL, MTS समेत अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।