Admit Card : राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, जानिए कब होगी परीक्षा

जिन उम्मीदवारों ने  महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा  2023 के लिए आवेदन किया था
 
राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी
WhatsApp Group Join Now

Admit Card : जिन उम्मीदवारों ने  महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा  2023 के लिए आवेदन किया था उसकी परीक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार MH SET प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  एसईटी 2023 परीक्षा 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है।

परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 11 बजे और 11:30 से 1:30  तक आयोजित की जाएगी। एसईटी परीक्षा का पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे जबकि पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
पोर्टल में लॉगइन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
एमएच सेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा 

महाराष्ट्र एसईटी 2023 परीक्षा 26 मार्च को राज्य भर के 17 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। छात्रों को एमएच एसईटी एडमिट कार्ड 2023 की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।