Education Loan: अब पैसों की कमी से नहीं रुकेगी महिलाओं की शिक्षा, हरियाणा महिला विकास निगम दे रहा एजुकेशन लोन, यहां जान लें पूरी डिटेल्स

अब किसी भी महिला की पैसों की कमी से नहीं रुकेगी शिक्षा,जी हां.यह बात हम नहीं महिला विकास निगम कह रहा है
 
हरियाणा मे अब महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिय मोका देगी सरकार अब हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए देगी एजुकेशन लोन भी टवाली टवाली  ले लियो लोन कड़ी या स्कीम बंद न हो जाव आ हा हा
WhatsApp Group Join Now

Education Loan: अब किसी भी महिला की पैसों की कमी से नहीं रुकेगी शिक्षा,जी हां.यह बात हम नहीं महिला विकास निगम कह रहा है। महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए सरकार की तरफ से अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी हो।  हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से व्यक्तिगत ऋण स्कीम चलाई जा रही है। 

 इस योजना के बारे में  निगम के जिला प्रबंधक विजय सैनी ने बताया कि परिवार के पास से में साधन होते हैं जिनके कारण महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती. इस योजना का लाभ लेकर सभी महिलाएं अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकती है। 


हर वर्ग की महिला ले सकती है सब्सिडी 

ज्यादा फीस और बैंकों के शिक्षा ऋण पर Interest Rate के भार को कम करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम ने 1 अप्रैल 2007 से बैंकों के माध्यम से महिलाओं / लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर पर सब्सिडी देने की पहल की थी। 

 निगम से सब्सिडी  लेने के लिए जाति का कोई मापदंड नहीं है, यानी कि किसी भी जाति की महिला सब्सिडी प्राप्त कर सकती है। आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की लड़कियों को भी शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी प्रदान की जा रही है.


उम्मीदवार यहां पर कर सकती है संपर्क

ऋण/सब्सिडी सुविधा देश और विदेश में उच्च शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा स्नातकोत्तर डॉक्टरल पोस्ट डॉक्टरल लेवल पर मिल रही है। वर्ष 2022-23 के दौरान 43 महिलाओं / लड़कियों को 2494801 रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। 

इच्छुक महिलाएं / लड़कियां ज्यादा जानकारी के लिए निगम के जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम कोटी 485/5 मदानों वाली गली कुरुक्षेत्र फोन नंबर 01744- 223658 पर सम्पर्क कर सकती है। 

 इस प्रकार सभी महिला इस बारे में सारी सूचना प्राप्त कर सकती है।