शर्मनाक- महिला के घर में घुसकर तीन सगे भाईयों ने किया गलत काम, घर में घुसते ही मुंह में डाल दिया था नशीला पदार्थ

 
शर्मनाक- महिला के घर में घुसकर तीन सगे भाईयों ने किया गलत काम, घर में घुसते ही मुंह में डाल दिया था नशीला पदार्थ
WhatsApp Group Join Now

Chaupal Tv, Hisar

हिसार जिले के नारनौंद कस्बे के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने तीन सगे भाईयों पर दुष्कर्म करने और नशीला पदार्थ खिलाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नारनौंद कस्बे की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला की उम्र तकरीबन 36 वर्ष है। महिला का आरोप है कि 11 जून की रात को करीब आठ बजे वह अकेली थी। उसी वक्त गांव के तीन युवक उसके घर में घुस गए।

महिला ने आरोप लगाया कि पहले युवक ने घर में घुसते ही उसके मुंह में कुछ डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि तीनों आरोपी सगे भाई हैं।

महिला ने कहा कि इसके बाद उसे सुबह होश आया। सुबह आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

फिलहाल नारनौंद पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ IPC की धारा 328, 376D, 450, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।