रात को पत्नी लिपस्टिक लगाकर सोई, सुबह होंठ मिले साफ, पति ने किया ये कांड
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो यह मामला एक पति पत्नी के बीच का है लेकिन बढते बढते यह मामला बड़ा विवाद बन गया। यहाँ एक महिला ने रात को लिपस्टिक लगाई सुबह वह उसके होठों पर न मिलने के चलते पूरा बवाल काटा।
Also Read - Kissing Video Of Couple: चलती बाइक पर सरेआम रोमांस कर रहा था कपल, फिर वीडियो होगा वायरल, देखें आप भी
दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात थाने तक पहुंच गई। दम्पति के इस विवाद को सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। हालाँकि बाद में पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों के समझाने पर वे दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
जानकारी के अनुसार यह मामला आगरा के शहीद नगर का है। यहाँ एक स्थानीय युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी रोजाना की तरह शाम को सोलह श्रृंगार कर तैयार हुई थी। उसने अपने पति की पसंद की लिपस्टिक लगाई थी।
सुबह जब पति सो कर उठा तो पत्नी के होठों पर लगी लिपस्टिक हट चुकी थी।
Also Read - Haryana News: हरियाणा में 1000 आयुष सहायकों की नियुक्ति, योग का नया जॉब मार्केट हो रहा तैयार
इस बात को लेकर उसके पति को शक हुआ की उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से मिलकर आई है। कलह इतनी बढ़ गई कि पत्नी मायके चली गई और पति के खिलाफ शिकायत कर दी। इसको लेकर जब दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई तो मामला जान सभी हैरान रह गए।
पत्नी ने जब पुलिस के सामने बताया कि उसने सुबह ब्रश करने के बाद मुंह धोया था। लिपस्टिक इसी के चलते छूट गई। उनकी इस बात को सुनने के बाद जब परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने समझाया तो दोनों मान गए।