Viral News: 8वीं पास युवक ने 10 महिला कांस्टेबलों से बनाए संबंध, खास तरकीब से जीतता था दिल

बरेली पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक करीब एक दर्जन महिला कांस्टेबलों को शादी का लालच देकर अपना शिकार बना चुका है।
 
8वीं पास युवक ने 10 महिला कांस्टेबलों से बनाए संबंध, खास तरकीब से जीतता था दिल
WhatsApp Group Join Now

Viral News: बरेली पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक करीब एक दर्जन महिला कांस्टेबलों को शादी का लालच देकर अपना शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं, वह इन सभी महिला कांस्टेबलों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। उसने एक महिला कांस्टेबल से शादी भी कर ली है। बरेली कोतवाली पुलिस ने आरोपी को सैटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी महज 8वीं पास है।

भाटी ने बताया कि आरोपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से महिला पुलिस कर्मियों का डाटा निकालता था। उसे पता होता था कि महिला पुलिस कर्मी कहां तैनात हैं। वह खुद को पुलिसकर्मी बताता था और पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भेजकर उन्हें शादी का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।

आरोपी ने अब तक अपने बयान में 8-10 वारदातें कबूल की हैं। राजन वर्मा पर अब तक पांच केस दर्ज हो चुके हैं। वह मुख्य रूप से महिला पुलिस कर्मियों को निशाना बनाता था। वह शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था। थाना कोतवाली जिला बरेली में दर्ज मामले में उसने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ भी 30 लाख रुपये की ठगी की है।

वह लखनऊ में अपने परिचित व्यक्ति से बात करके महिला पुलिस कर्मियों का आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर बैंक से लोन भी कराता था। आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वह महिला पुलिस कर्मियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे संबंध बनाता था और पैसे ऐंठता था।

पुलिस जांच में पता चला है कि लखीमपुर के एक एसओजी कांस्टेबल ने आरोपी से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। यहीं से उसका पुलिस से मेलजोल शुरू हो गया। नौकरी न मिलने पर वह पुलिस कर्मियों के साथ रहने लगा और उनका रहन-सहन सीखा। वर्दी कैसे पहननी है।

सलामी कैसे देनी है, हथियार कैसे पकड़ना है, इन सब बातों की उसने पुलिस के साथ रहते हुए पूरी जानकारी जुटाई। फिर उसने एक महिला पुलिस कर्मी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। जब महिला पुलिस कर्मी को सच्चाई पता चली तो उसकी शादी टूट गई।

इसी तरह वह अन्य महिला पुलिस कर्मियों को भी अपना शिकार बनाने लगा। बरेली की एक पीड़ित महिला कांस्टेबल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने इस आरोपी की तलाश शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने बताया कि प्लॉट के लिए लोन के कागजात लेने पर राजन बर्मा ने धोखाधड़ी करके कार जारी करवा ली। जब उसके खाते से पैसे कटने लगे तो फर्जी कांस्टेबल की पोल खुल गई।