Uttarpradesh: साली को दिल दे बैठा जीजा, साले को लगी भनक तो शुरू हुआ मौत का खेल

उत्तरप्रदेश के बरेली में पुलिस ने अमन पटेल हत्याकांड पर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अमन के बहनोई विकास व उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
 
साली को दिल दे बैठा जीजा, साले को लगी भनक तो शुरू हुआ मौत का खेल 
WhatsApp Group Join Now

Uttarpradesh: उत्तरप्रदेश के बरेली में पुलिस ने अमन पटेल हत्याकांड पर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अमन के बहनोई विकास व उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुछताछ में एक चौकानें वाला खुलासा हुआ। अमन की बहन से चचेरे जीजा विकास के अवैध संबंध थे और ये बात अमन को पता चल गई थी। जिसके बाद बहनोई ने अमन को रास्ते से हटाने का प्लॉन बनाया और उसकी हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की है। करीब 1 साल पहले अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की विकास के साथ लवमैरिज हुई थी। विकास शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। लेकिन इसके बावजूद उसकी नजर अमन की बहन पर पड़ गई। जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। इस बात की खबर जैसे ही अमन को लगी तो उसने इसका विरोध किया। अमन ने विकास और अपनी बहन को ये सब करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद अमन ने परिवार वालों को ये बात बता दी। इस दौरान बहन का फोन छीन लिया। विकास के भी घर पर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। 

आरोपी विकास पटेल ने पुलिस को बताया कि पिछले साल फरवरी में उसने अमन की चचेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। शुरू में परिवार के लोग नाराज थे पर बाद में दोनों परिवारों में आनाजाना शुरू हो गया। इसके बाद जब उसका बच्चा हुआ था तो अमन की बहन उनके घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों ने संबंध बना लिए। लेकिन ये बात अमन को पता चल गई। जिसके बाद उसने अमन को रास्ते से हटाने के लिए प्लॉन बनाया। 


 

घटना वाले दिन आरोपी ने अमन को बरेली बुलाया और उसके साथ होटल पर खाना खाया। इसके बाद विकास ने अमन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। अमन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद वह दूर सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से हत्या के मामले में पुछताछ कर रही है।