Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में दो शराब कारोबारियों की हत्या, जिम में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
![हरियाणा के यमुनानगर में दो शराब कारोबारियों की हत्या](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/06dc8fedcb3a67295cdf38aa94a406d2.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह 3 युवकों पर नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें 2 युवकों की मौत हो गईं, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामला सुबह करीब साढ़े 8 बजे रादौर के गांव खेडी लक्खा सिंह में सामने आया। तीनों युवक पावर नाम के जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। वह एक्सरसाइज करने के बाद घर जाने के लिए जैसे ही जिम से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग में यमुनानगर के गांव गोलानी के वीरेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश के बड़ौत के पंकज कुमार की मौत हो गईं, जबकि यमुनानगर के गांव उनहेड़ी का रहने वाला अर्जुन घायल हो गया। हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है।
इस घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर SP राजीव देशवाल घायल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।