रूठी बीवी को मनाने आए युवक ने लगाई आग, मौत
![रूठी बीवी को मनाने आए युवक ने लगाई आग, मौत](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/downloaded/96c3e2a52abf58e77444b731fa471401.webp?width=968&height=554&resizemode=4)
सिरसा। सिरसा जिले के गांव जोगेवाला में अपने ससुराल में आया एक 38 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। युवक अपनी रूठी बीवी को मनाने के लिए ससुराल में आया था। बीवी नहीं मिली तो उसने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली।
अग्रोहा मैडीकल कालेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हरदेव निवासी सूर्यनगर हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार के सूर्य नगर निवासी हरदेव की ससुराल डबवाली में जोगेवाला में है। घरेलू विवाद के चलते हरदेव की पत्नी मायके आई हुई थी। पत्नी को मनाने के लिए हरदेव ससुराल आ गया। घर पर वह नहीं मिली, इसलिए दुखी हो उसने केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था।
बताया गया कि वह 70 प्रतिशत झुलसा हुआ था। चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया था। डबवाली के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि हरदेव की मौत के मामले में उसके ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।