बाथरूम में नहा रही थी महिला, किराएदार ने बना ली वीडियो

 
बाथरूम में नहा रही थी महिला, किराएदार ने बना ली वीडियो
WhatsApp Group Join Now

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में किराएदार युवक ने बाथरूम में नहा रही महिला का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। महिला ने उसकी गंदी हरकत पर शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई और आरोपी युवक को पकड़कर धुन दिया। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया।

महिला का कहना है कि वह पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। 27 जून की रात करीब 10:30 बजे वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी चुपके से बराबर वाले कमरे में रह रहा किराएदार सुरेश अपने मोबाइल से उसकी गंदी वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि आरोपी उसे गंदे इशारे कर रहा था। पिटाई से आरोपी की आंख, नाक और मुंह पर चोट लग गई। महिला का कहना है कि लोकलाज की वजह से उसने आरोपी के मोबाइल से उसकी गंदी वीडियो डिलीट कर दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।