सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी पत्नी, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर थाने जाकर पुलिस से कही ये बात
दिल्ली में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। हत्या करने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस की दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके की है। यहां रहने वाले राम कुमार ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या कबूल कर ली। युवक की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस राम कुमार को लेकर उसके घर पहुंची। जहां से महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं था। आरोपी पति अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था। इसको लेकर दोनों का झगड़ा भी होता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।