हैवान लड़के ने पत्थर से कर दी महिला की हत्या, फिर नोच-नोचकर खा गया चेहरे का मांस, जाने कहां का है ये भयानक मामला

 
WhatsApp Group Join Now

क्या आपने कभी सुना है कि एक इंसान ही दूसरे इंसान को मारकर खा सकता है। जी हां... ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पाली जिले से सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। 

 

सरधना इलाके के जंगल में एक युवक ने बकरियां चरा रही वृद्ध महिला की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद मृतक महिला के मुंह का मांस भी नोच-नोचकर खा लिया। 

 

इस दौरान आरोपी युवक का चेहरा खून से लाल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले सौंप दिया। 

 

जानकारी के मुताबिक सराधना गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला शांति देवी हर रोज की तरह जंगल में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान जंगल में युवक ने बड़े पत्थर से उस पर हमला कर महिला का सिर फोड़ दिया। पत्थर से कई बार हमला करने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

 

इसके बाद आरोपी युवक मृतक महिला के चेहरे का मांस नोचकर खा गया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपनी ही शर्ट उतारकर मृतक महिला का चेहरा ढंक दिया। 

इस दौरान जंगल में अन्य लोगों ने यह खौफनाक मंजर देखा तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ऐसे में आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ा लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस का कहना भी यही है कि युवक ने अपने दांतों से महिला के मुंह का मांस नोच नोच कर खा लिया था। 

पुलिस द्वारा जुटाई जांच में आरोपी युवक की पहचान मुंबई निवासी 24 साल के सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।