पति- पत्नी का झगड़ा बच्चों पर पड़ा भारी, बाप ने दोनों बेटों को पिलाया जहर

 
पति- पत्नी का झगड़ा बच्चों पर पड़ा भारी, बाप ने दोनों बेटों को पिलाया जहर
WhatsApp Group Join Now

Hisar News: हरियाणा के हिसार में पति- पत्नी का झगड़ा बच्चों पर भारी पड़ गया। पति के झगड़े की शिकायत पत्नी ने पुलिस को दी तो गुस्साए पति ने दोनों बच्चों को कीटनाशक पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां जहां पर पति और बड़े बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

शराब पीकर किया झगड़ा

महिला सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़का केशव 10 साल का और छोटा लड़का कार्तिक 7 साल का है। उसका पति बलराज गाड़ी चलाता है। 12 जून को उसने यूपी गाड़ी लेकर जाना था, लेकिन सुबह पहले उसने शराब पी ली और फिर इसके बाद दोपहर को उसके साथ झगड़ा करने लग गया। वह उसके खिलाफ शिकायत देने थाने चली गई।

बच्चों को पिलाया कीटनाशक

पत्नी ने बताया कि वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन चली गई और पीछे से वह दुकान पर गया और कीटनाशक ले आया। उसने कमर को अंदर से कुंडी लगाकर बच्चों को स्प्रे पिला दी। इस बारे उसे पड़ोसियों ने फोन करके बताया। वह घर पहुंची तो देखा कि बलराज बच्चों को कीटनाशक पिला रहा है। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की, तभी बलराज ने खुद भी कीटनाशक पी लिया।

इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनकी तबीयत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बरवाला पुलिस ने सीमा की शिकायत पर बलराज के खिलाफ बच्चों की हत्या का प्रयास और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।