घोड़े पर सवार था दूल्हा तभी भाई ने कर दिया कांड, डेढ़ साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला
UP News: यूपी के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां दुल्हन अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दूल्हा जब बग्घी में बैठकर बरात निकालने की तैयारी कर रहा था,
उसी समय वहां आए उसके मौसेरे भाई ने तमंचे से गोली मार दी। इस बाद अफरातफरी का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद आनन फानन में दूल्हे को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक यह घटना रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के पंवारिया इलाके में हुई।
यहां रहने वाले हरदयाल की बेटी की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ तय हुई थी। शादी वाले दिन दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन बारात नहीं आयी। जिसके बाद पता चला कि दुल्हा अस्पताल में भर्ती है। क्योकि उसके भाई ने उसे गोली मार दी थी। वहीं इस पर दुल्हे ने बताया कि उसने अपने मौसेरे भाई को शादी का न्योता नहीं दिया था।
डेढ़ साल पहले किसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसकी वजह से मौसेरे भाई ने करण को तमंचे से गोली मार दी। इस मामले में दुल्हे के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा था। इसी को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।