हरियाणा में फैला लुटेरी दुल्हन का खौफ, शादी के अगले दिन नकदी और जेवरात लेकर हुई फरार

 
हरियाणा में फैला लुटेरी दुल्हन का खौफ, शादी के अगले दिन नकदी और जेवरात लेकर हुई फरार
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Karnal

हरियाणा के अलग-अलग जिलों से लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला करनाल के असंध के गांव रंगरूटीखेड़ा का है, जहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन रुपए और गहने लेकर फरार हो गई।

शिकाय‌तकर्ता सुनील कुमार ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि वह बिजली का मिस्त्री का काम करता है। उसके एक रिश्तेदार ने गांव पीडल जिला ‌कैथल वासी कर्मा से मिलवाया। उसके बाद वह शिव कालोनी में कृष्णा के पास गया।

कृष्णा, खेमचंद निवासी रामनगर और जीतो नाम की महिला ने मिलकर सुनील को लड़की से मिलवाया। सुनील को लड़की पसंद आ गई और बात पक्की हो गई। लेकिन उन्होंने शादी के लिए पीड़ित से 80 हजार रुपए की मांग की।

आरोपितों ने 40 हजार रुपए एडवांस मांगे और 40 हजार रुपए शादी वाले दिन देने की बात कही। सुनील ने आरोपितों को 40 हजार रुपए एडवांस दे दिए। शादी की तारीख तय कर दी गई। वह शादी के दिन राम नगर पहुंचे और वहां पर 40 हजार रुपए शादी होने के दौरान दे दिए।

पास के मंदिर में शादी हो गई और सुनील अपने गांव रंगरूटीखेड़ा आ गए। उसके परिवार ने दुल्हन को तोहफे में गहने दिए। लेकिन अगली सुबह दुल्हन घर से 20 हजार रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद पता लगा कि वह लडकी जीतो के पास वापिस करनाल आ चुकी है।

जब उन्होंने जीतों से बात की तो उसने दुष्कर्म केस में फंसवाने की धमकी दी। जब पीड़ित ने जांच शुरू कराई तो पता चला कि यह लोगों को ठगने वाला गिरोह है। इन पर करनाल और नरवाना में कई केस दर्ज हैं।

पुलिस ने शिकायत‌ के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।