8 शादियां करने वाली दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, सुहागरात के बाद रचती थी ऐसा खेल, जानकर रह जाएंगे हैरान

 
8 शादियां करने वाली दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, सुहागरात के बाद रचती थी ऐसा खेल, जानकर रह जाएंगे हैरान
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती अब से पहले 8 शादियां कर चुकी है और अब जब मेडिकल करवाया गया तो युवती HIV पॉजिटिव पाई गई है। युवती जहां पर भी शादी की थी वहां पर सुहागरात समेत हफ्तेभर रुककर आई थी।

पंजाब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि असल में हरियाणा के कैथल की रहने वाली युवती की शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी, इस शादी से महिला को तीन बच्चे भी हुए, जिनकी उम्र 7 से 9 साल के बीच में है। इसी बीच महिला का पति अचानक गायब हो गया।

महिला ने अपने पति की गुमशुदगी के बाद लोगों को लूटने का धंधा शुरु कर दिया। महिला अब तक आठ शादियां कर चुकी है और अब नौवीं शादी की तैयारी थी लेकिन इससे पहले ही पकड़ी गई।

पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि लुटेरी दुल्हन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। इसके लिए रुपए कमाने की चाह में उसने अपनी मां व कुछ और रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर दूल्हों को लूटने का धंधा शुरू कर दिया।

8 शादियां करने वाली दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, सुहागरात के बाद रचती थी ऐसा खेल, जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि अब तक वह 8 फर्जी शादियां कर चुकी है। यह शादियां सार्वजनिक नहीं, बल्कि धार्मिक स्थानों पर की, ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि उसने हरियाणा के कैथल में 3 लोगों को शिकार बनाया है। बाकी लोग पटियाला व आसपास के जिलों से हैं। फिलहाल कैथल के 3 लोग शिकायत कर चुके हैं।

महिला ने अपना पूरा गिरोह बना रखा था जिसमें गिरोह के लोग कुंवारे, विधुर की तलाश करते थे और उसके बाद शादी का झांसा देते थे। रिश्ता तय होने के बाद किसी धार्मिक स्थान पर शादी करवाते थे और महिला सुहागरात भी बनाती थी।

इसके बाद महिला दो चार दिन रुकने के बाद लड़ाई झगड़ा शुरु कर देती और केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठती थी। वह घर छोड़ने व पुलिस में केस करने की धमकी देती थी। इसके बाद गिरोह के पुरुष साथी की एंट्री होती, जो खुद को दुल्हन का रिश्तेदार बताता। परिवार के बीच समझौते की बात चलाई जाती।

बदनामी व पुलिस केस में फंसने के डर से लोग रुपए व गहने दे देते थे, जिसे लेकर वह अगले शिकार की तलाश में निकल जाते थे। शादी के वक्त दुल्हन के पहने गहनों के अलावा गिरोह 1 से 3 लाख कैश में समझौता किया जाता था। इसके लिए इन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड व अन्य पहचान पत्र तक बना रखे थे। गिरफ्तारी के बाद इनसे 20 हजार कैश व 12 तोले सोने के गहने भी मिले।

लुटेरी दुल्हन इतनी चालबाज थी कि गिरफ्तार होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जज के सामने थाना इंचार्ज पर भी रेप के आरोप लगा दिए। हालांकि महिला को पूरे समय एक एनजीओ के साथ रखा गया था, इस वजह से यह आरोप झूठे साबित हुए। दुल्हन की यह कोशिश पुलिस पर दबाव डालने की थी।