महिला दरोगा को नंबर बदल-बदल कर फोन करता था आरोपी, जब नहीं मानी ये बात तो दोस्तों के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आया है। यहां एक महिला दारोगा को पहले किडनैप करने की धमकी गई। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ आया और महिला दरोगा को कार में बंधक बना लिया। पुलिस ने महिला दरोगा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीबीडी थाना क्षेत्र की है। यहां एक आरोपी छेड़छाड़ के मुकदमे में महिला दारोगा पर सुलह करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि वह महिला दारोगा को उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की धमकी दे रहा था। जब महिला दरोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।
आरोपी ने महिला दरोगा के परिवारवालों को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी महिला दरोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने उन्हें अगवा कर दिया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह मामला पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है।
खबरों की मानें, तो एक युवक महिला दारोगा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह उनका पीछा भी करता था। आरोप है कि युवक नंबर बदल कर बार-बार महिला दरोगा को फोन भी करता था। इससे परेशान होकर उन्होंने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
जब महिला दारोगा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो वह भड़क गया और उसने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। जब दारोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला दरोगा को बंधक बना लिया। और उनसे जबरन अपनी बात मनवाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।