शक ने पति को बना दिया हैवान, पत्नी के गुप्तांग पर किया गर्म चाकू से वार, और फिर...

 
शक ने पति को बना दिया हैवान, पत्नी के गुप्तांग पर किया गर्म चाकू से वार, और फिर...
WhatsApp Group Join Now

घटना मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से है, जहां चरित्र संदेह में एक पति इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग पर गर्म चाकू से वार कर दिया जिसके चलते महिला के गंभीर घाव हो गए हैं। हालांकि, इसके बाद पीड़िता ने क्षिप्रा थाने में पुलिस से हैवान पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपी को है शराब पीने की लत

यहां मिस्त्री का काम करने वाले पति के खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने और प्राइवेट पार्ट में गर्म चाकू से चोट पहुंचाने की शिकायत पुलिस से की है। महिला के मुताबिक आरोपी पति शराब पीने का आदी है और अक्सर चरित्र शंका करता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद बढ़ने पर पति ने पहुंचाई गंभीर चोट

महिला शाजापुर की रहने वाली है। उसकी शादी 16 साल पहले मिस्त्री का काम करने वाले युवक से हुई थी। आरोपी पति ने रात में शराब पी और पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चरित्र शंका में पत्नी के गुप्तांग में गर्म चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई जिसके कारण महिला का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।