थाने में अचानक घुसी छह महिलाएं, टेबल पर रखीं शराब की बोतलों पर ऐसे किया हाथ साफ और फिर...
बिहार के समस्तीपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला आया है।
Sep 19, 2024, 15:07 IST
WhatsApp Group
Join Now
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला आया है। यहां छह महिलाएं थाने के अंदर घुसीं और वहां टेबल पर रखीं शराब की बोतलें उठाकर फरार हो गई। हालांकि, उन्हें एक पुलिस वाले ने देख लिया और पीछा कर चार महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं दो महिलाएं फरार हो गई।
जानकारी की मुताबिक, यह घटना कल्याणपुर थाने की है। यहां मालखाने में जब्त की हुई शराब रखी थी। इसी बीच कचरा साफ करने वाली छह महिलाएं आईं और मालकाने से शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर लिया। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर उन महिलाओं पर पड़ गई। जिसके बाद चार को पकड़ लिया गया और शराब की बोतलें बरामद कर ली।
पुलिस का कहना है कि जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रूपा देवी,सीता देवी,जीनत परवीन और शनिचरी देवी के रूप में हुई है।