Serial Killer Arrested: चंडीगढ़ में 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ सीरियल किलर, ऐसे देता था वारदातों को अंजाम

 Serial Killer Arrested: चंडीगढ़ में 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ सीरियल किलर, ऐसे देता था वारदातों को अंजाम 
 
 Serial Killer Arrested: चंडीगढ़ में 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ सीरियल किलर, ऐसे देता था वारदातों को अंजाम 
WhatsApp Group Join Now
Serial Killer Arrested: चंडीगढ़ में पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। इस सीरियल किलर पर तीन युवतियों से रेप और उनकी हत्या का आरोप है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चोरी के 9 मामले भी दर्ज हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने 14 साल बाद इस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन शुरू से वह चंडीगढ़ में ही रह रहा है। सातवीं फेल मोनू  ने 30 जुलाई 2010 को  युवती की रेप के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद 11 जनवरी 2022 को मोनू ने दूसरी युवती से रेप कर उसकी हत्या कर दी। जिसका शव मलोया के जंगल में नग्न अवस्था में मिला। इस मामले में भी पुलिस ने 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। 


युवती से रेप और हत्या के इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों के ब्लड सैंपल लिए और उन्हें डीएनए के लिए अगस्त 2023 में जांच के लिए भेजा। 7 महीने की जांच के बाद आरोपी का डीएनए मृतका के साथ मिले सैंपल से मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि 2010 में उसने सेक्टर 38 की एक लड़की के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी। 


युवती सेक्टर 38 के टैक्सी स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी ने पीछे से युवती के सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद नशे की हालत में उसने हिमाचल की युवती से भी पहले रेप किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। 38 साल की उम्र तक आरोपी 3 युवतियों का रेप कर उनकी हत्या कर चुका है। आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मामले भी दर्ज है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने इस सीरियल किलर को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पुछताछ में और खुलासे करवा रही है।