Russia Couple: खाने के शौक में हैवान बने पति- पत्नी, 30 लोगों को मारकर खाए इंसानी मांस के पकौड़े, फिर ऐसे हुआ खुलासा
सिर्फ इसलिए इन्होनें 30 इंसानों को मौत के घाट उतार दिया। ये मामला रूस का है। नतालिया नाम की महिला और उसके पति पर एक दो नहीं बल्कि 30 लोगों की हत्या करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक ये कहानी साल 2017 के सितंबर महीने में शुरू होती है। रूस के Krasnodar शहर की रोड पर पुलिस को एक लावारिस फोन मिलता है। जब पुलिस इस फोन को खोलती है तो उसमें कटे हुए इंसानी हाथ के साथ 2 लोगों की तस्वीरें मिलती हैं। इन तस्वीरों को देख पुलिस दंग रह गई।
इसके बाद पुलिस इस फोन को ट्रेस करते-करते नतालिया के घर तक जा पहुंचती है। जब पुलिस घर के बाहर होती है तो सब सामान्य लगता है। लेकिन घर के अंदर एंटर होते ही पुलिस देखती है नतालिया अपने पति दिमित्री के साथ पकौड़े खा रही होती है। पुलिस को देख दोनों बेहद डर गए पर पुलिस के सामने उन्होंने अपना डर जाहिर नहीं किया।
इसके बाद पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो फ्रिज में उसे कई मांस के टुकड़े मिले, जिसे देख पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि ये इंसानी शरीर के कटे हुए अंग हैं। कहीं हाथ पड़े थे तो कहीं सिर रखा हुआ था। इसके साथ ही इंसानी मांस से बने हुए कई तरह के व्यंजन और उन्हें पकाने की रेसिपी वाली किताब भी मिली।
इसी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ये सिलसिला 18 साल पुराना है। इंसानी मांस खाने का ये शौक साल 1999 में शुरू हुआ था। जब पुलिस को 2017 में फोन मिला तो तब जाकर आदमखोर पति- पत्नी की खौफनाक दास्ता का खुलासा हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने इन आदमखोर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट में नतालिया पर अपने पति को उकसाने का इल्जाम भी लगा क्योंकि तब तक पुलिस नतालिया के खिलाफ सीधे तौर पर कोई सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई थी।
हालांकि नतालिया के पति के खिलाफ पुलिस के पास तस्वीर के तौर पर पुख्ता सबूत थे। इसीलिए नतालिया के पति को 2018 में मर्डर केस में 11 साल की जेल की सजा हुई पर 2019 में जेल में रहने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं जेल में बंद नतालिया अब अपनी सजा पूरी कर साल 2029 में 54 साल की उम्र में जेल से रिहा होगी।