रिश्ते शर्मसार- घर में पत्नी को छोड़ भांजी संग फरार हुआ दामाद, 2 साल से चल रहा था लव-अफेयर

 
रिश्ते शर्मसार- घर में पत्नी को छोड़ भांजी संग फरार हुआ दामाद, 2 साल से चल रहा था लव-अफेयर
WhatsApp Group Join Now

मुंबई में रहने वाले युवक का उसकी भांजी के साथ पिछले दो सालों से लव-अफेयर चल रहा था। हाल ही में वह पत्नी से मिलने के बहाने वापस गांव आया था। यहां से वह भांजी के साथ फरार हो गया।

बिहार के नवादा में एक शख्स पर अपनी ही भांजी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। यह आरोप युवक के ससुर ने लगाया है। उनका कहना है कि दामाद उनकी बेटी को छोड़कर अपनी भांजी के साथ फरार हो गया है।

बता दें कि आरोपी धर्मेंद्र मुंबई में एक प्राइवेट नौकरी करता है, ससुर का कहना है कि उनका दामाद अपनी पत्नी से मिलने गांव गया था, लेकिन यहां आने के बाद वो अपनी भांजी को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर फरार हो गया।

पीड़ित शख्स ने थाने में उपेंद्र शर्मा, रेनू देवी, धर्मेंद्र शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी दामाद को खोजने की भी अपील उन्होंने पुलिस से की है। आरोपी के ससुर ससुर विनोद शर्मा नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि उसके दामाद ने अपनी भांजी रानी कुमारी को 13 तारीख को फोन कर बुलाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने दोनों को काफी ढूढने की कोशिश की। लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने 2015 में अपनी बेटी की शादी धर्मेंद्र के साथ की थी। दोनों का एक बेटा भी है। दोनों ही अपने परिवार के साथ बहुत खुश थे।

विनोद कुमार ने बताया कि दामाद के भांजी के साथ फरार होने के बाद उन्हें धक्का लगा है। बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र और उसकी भांजी के बीच पिछले 2 सालों से लव-अफेयर चल रहा था।

इसी वजह से आरोपी धर्मेंद्र शर्मा मुंबई से वापस गांव आया था। यहां आने के बाद उसने भांजी को नवादा के सद्भावना चौक बुलाया और इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ दोनों फरार हो गए।