राष्ट्रीय राजपूत सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, एक गनमैन की भी हत्या
Sukhdev Singh Gogamedi Firing: राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आज राजधानी जयपुर में गोली मार दी गई थी. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सुखदेव सिंह को गोली श्यामनगर इलाके में मारी गई थी. उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई है।
जयपुर के श्याम नगर इलाके में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि चार से पांच हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर फायरिंग की गई थी।
#WATCH | Rajasthan | Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, shot dead by unidentified bike-borne criminals in Jaipur. He was declared dead by doctors at the hospital where he was rushed to. Details awaited. pic.twitter.com/wGPU53SG2h
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023
गोगामेड़ी को गोली लगने के बाद मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी गनमैन मौजूद नहीं थे। बदमाशों ने उसी का फायदा उठाकर सुखदेव सिंह पर गोली चलाई।
अभी तक की सुचना के अनुसार गोगामेड़ी पर 2 राउंड की फायरिंग की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में गोगामेड़ी को धमकी दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल करने में जुटी है।