Rajasthan Crime News: अमीरों को शिकार बना लूटती थी करोड़ों रुपये, फिर ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन
आपने लुटेरी दुल्हन के बारे में फिल्मों देखा होगा। लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ की लुटेरी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला पैसे लेकर बार-बार शादी करती थी। ये महिला सिर्फ अमीर लोगों को ही अपना शिकार बनाती थी।
अमीर आदमियों को प्यार के जाल में फंसाकर शादियां करती और बाद में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवा देती।
इसके बाद फिर वसूली का खेल चलता था। महिला समझौता करने के नाम पर अपने पति से लाखों रुपये वसूलती थी। जयपुर पुलिस ने लुटेरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसे अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला कई लोगों के साथ शादी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक महिला ने 3 मामलों में सवा करोड़ रुपये की वसूली की है। महिला का नाम सीमा उर्फ निक्की है। वह मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है।
2013 में महिला ने आगरा के एक बिजनेसमैन से शादी की थी। कुछ समय बाद निक्की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
This news is from Jaipur, where a woman named Nikki has been arrested by the police. The reason behind her arrest is that Nikki married a wealthy jeweler in Jaipur, stayed with him for 5 months, and then stole ₹30 lakhs worth of jewelry and ₹6.5 lakhs in cash. She later filed a… pic.twitter.com/YwWPIQcjZA
— Naman Sharma (@YourNaman) December 23, 2024
आरोप है कि महिला ने समझौता करने के नाम पर 75 लाख रुपये की वसूली की। इस तरह निक्की ने 2017 ममें गुरुग्राम निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की।
बाद में इंजीनियर को गंभीर आरोप लगाकर फंसा दिया और समझौता करने के लिए 10 लाख रुपये वसूले। इसके बाद निक्की ने 2023 में जयपुर के एक कारोबारी को जाल में फंसाया। शादी के बाद उसने कारोबारी के घर से 36 लाख रुपये के गहने और कैश चुरा लिया।
मैट्रिमोनियल साइट्स पर ढूंढती थी शिकार
इसके बाद वह अपने घर आ गई और केस दर्ज करवा दिया। बिजनेसमैन ने पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच जयपुर पुलिस ने की थी। इसके बाद पुलिस को पता चला की महिला सिर्फ अमीर लोगों को ही अपना शिकार बनाती थी।
वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर शिकार की तलाश करती थी। उसके निशाने पर ऐसे अमीर होते थे, जो अपनी पत्नियों को खो चुके होते थे। सीमा प्यार के जाल में फंसाकर उनसे शादी करती और बाद में गंभीर मामले दर्ज करवा देती। राजस्थान पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अभी तक कई राज्यों में अमीरों को शिकार बना चुकी है। तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें सवा करोड़ की वसूली की गई है।