हांसी में स्पा सेंटर में पुलिस ने मारी रेड, दो लड़कियों संग छह युवक पकड़े, दिल्ली की है लड़कियां

 
हांसी में स्पा सेंटर में पुलिस ने मारी रेड, दो लड़कियों संग छह युवक पकड़े, दिल्ली की है लड़कियां
WhatsApp Group Join Now

हिसार के हांसी इलाके में पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी कर दो युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर मालिक, दो लड़कियां और छह लड़कों को काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक हांसी पुलिस को एसडी स्कूल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने यहां पर छापेमारी की।

हांसी में स्पा सेंटर में पुलिस ने मारी रेड, दो लड़कियों संग छह युवक पकड़े, दिल्ली की है लड़कियां

पुलिस की टीम ने जब स्पा सेंटर के अंदर छापेमारी की तो दो लड़कियों के साथ छह लड़के काबू किये गए। दोनों लड़कियां दिल्ली की रहने वाली है। वहीं इस स्पा सेंटर को राजस्थान के गंगानगर निवासी दीपक चला रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के अनैतिक कामों की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों पर देह व्यापार का मामला दर्ज कर लिया है।