कोरोना काल में भी नहीं रुक रहे लोग, होटल में चल रहा था गंदा काम, रेड मारी तो 5 लड़कों संग पकड़ी 6 लड़कियां

 
कोरोना काल में भी नहीं रुक रहे लोग, होटल में चल रहा था गंदा काम, रेड मारी तो 5 लड़कों संग पकड़ी 6 लड़कियां
WhatsApp Group Join Now

Chaupal Tv, Chandigarh

कोरोना संक्रमण काल में जहां लॉकडाउन लगाकर लोगों को घरों में रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं संक्रमण को आगे बढने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं, लेकिन होटलों में अभी भी इस प्रकार की गलत हरकतें हो रही है।

पंजाब के जलालाबाद की अनाज मंडी में स्थित होटल में पुलिस की टीम ने रेड मारी है जिसमें पांच लड़कों के साथ छह लड़कियों को काबू किया है। सभी लोग होटल में गलत काम कर रहे थे।

डीएसपी जलालाबाद ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि निजी होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही है जिसके बाद टीम बनाकर होटल में छापेमारी की गई है। होटल में लड़के और लड़कियों को दो घंटे के लिए कमरा दिया जाता था और मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

डीएसपी ने बताया कि इलाके के लड़के लड़कियों को होटल में कमरे दिये जा रहे थे। इसकी सूचना उन्हे मिल रही थी जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई तो पांच लड़कों संग छह लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली है।

होटल के मालिक मैनेजर और अन्य एक कर्मचारी के विरुद्ध और सभी लड़के और लड़कियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। होटल के मालिक मैनेजर और अन्य एक कर्मचारी के विरुद्ध और सभी लड़के और लड़कियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।