Crime News : हरियाणा के हिसार में गर्भवती पत्नी का कत्ल, प्रेमी संग रहने के कारण खफा था पति, फरसे से काटकर उतारा मौत के घाट

 
हरियाणा
WhatsApp Group Join Now
पत्नी अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इससे पति खफा रहता था। पति का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वह पत्नी पर तब तक वार करता रहा, जबतक कि उसकी मौत नही हो गई।

हरियाणा के हिसार में एक खौफनाक वारदात हुई है। 4 माह की गर्भवती पत्नी को पति ने ही फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। बताते हैं कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इससे पति खफा रहता था। पति का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वह पत्नी पर तब तक वार करता रहा, जबतक कि उसकी मौत नही हो गई।

वारदात हिसार के अग्रोहा खंड के लांधड़ी गांव की है। मृतका 29 साल की राज बाला पिछले कई महीने से पति को छोड़ अशोक नाम के शख्स के साथ लिव इन में रह रही थी। इससे गुस्साए पति रोशन लाल ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस रोशन लाल को गिरफ्तार कर चुकी है। इस कत्ल की 1 मिनट की CCTV फुटेज सामने आई है।

जिसमें दिख रहा है कि मृतका राजबाला प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) में टीका लगवाने के बाद एक महिला सिमरन के साथ घर वापस जा रही है। जब वह गेट के पास पहुंचती है तो पहले से ही बाहर पार्क में बैठा पति रोशनलाल उसका इंतजार कर रहा है। उसके हाथ में तेजधार हथियार देखते ही राजबाला वापस PHC की तरफ भागती है।

यह देख रोशनलाल उस पर पीछे से वार करता है और वह जमीन पर गिर जाती है। तब वह ताबड़तोड़ लगातार 9 वार करता है। उसके मरने के बाद भी वार करता जाता है। इसके बाद वह बाहर की ओर चल पड़ता था। फिर राजबाला की मौत को कन्फर्म करने के लिए वापस आकर वह फिर 10वां वार करता है। इस दौरान उसे कोई पकड़ नहीं सका। हत्या के बाद वह बाइक पर लिफ्ट लेकर चला जाता है।

राज बाला की 2013 में रोशन लाल के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद उनका बेटा पैदा हुआ। जो अभी 5 साल का है और नाना के घर रहता है। पुलिस जांच के मुताबिक शादी के 2 साल बाद यानी 2015 में राजबाला का प्रेम प्रसंग अशोक के साथ शुरू हो गया। उस वक्त रोशन लाल ट्रैक्टर चलाता था। इसके बाद 10 महीने पहले दोनों घर से भाग निकले और भाणा गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें हुई। पंचायत ने उन्हें गांव से बाहर जाने का फैसला सुनाया था। इसके बावजूद करीब एक महीने पहले वह फिर से गांव में आकर रहने लगे। जिसके बाद कत्ल की यह वारदात हो गई।