3 बच्चों की मां को कुंवारे लड़के से हुआ प्यार, पति को ठिकाने लगाने के लिए रची साजिश, वीडियो कॉल पर देखा लाइव मर्डर

 
3 बच्चों की मां को कुंवारे लड़के से हुआ प्यार, पति को ठिकाने लगाने के लिए रची साजिश, वीडियो कॉल पर देखा लाइव मर्डर
WhatsApp Group Join Now

Crime News: यूपी के चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे दो टुकड़ो मे मिली लाश मिली। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। लेकिन अब इस मामले में एक चौकानें वाला खुलासा हुआ। 

बहु पर शक होने के बाद ससुर ने इस मामले में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की और अब मृतक की पत्नी और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।


जानें क्या है मामला ? 

ये मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ का है। यहां रहने वाले रामकृष्ण  की शादी कुछ साल पहले सुनैना से हुई। शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी है। लेकिन तीन बच्चों मां सुनैना किसी और के प्यार में पड़ गई। सुनैना को उदयपुर नकटा निवासी विनोद यादव से प्यार हो गया। विनोद अविवाहित है।

पति को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश 
ऐसे में सुनैना और विनोद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जब इसकी भनक सुनैना के पति को लगी तो उनके बीच झगड़ा होने लगा। ऐसे में पूरे परिवार को बहू के अवैध संबंध का पता लग गया। सुनैना अब पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। 

इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपी विनोद के मुताबिक नए साल के मौके पर उसने साजिश के तहत रामकृष्ण को फोन कर पार्टी के लिए बुलाया। उसके बाद दोनों ने रेल पटरी के किनारे बैठकर शराब पी।

पति का लाइव मर्डर देखती रही पत्नी 
फिर उसने पत्थर से रामकृष्ण की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान सुनैना लगातार उसके संपर्क में थी। यहां तक की रामकृष्ण को जब विनोद मार रहा था तो सुनैना अपने पति का लाइव मर्डर देख रही थी। 

इसके बाद वीडियो कॉल पर ही विनोद ने लाश को ठिकाने लगाते हुए सुनैना को दिखाया। आरोपी विनोद ने रामकृष्ण की हत्या करने के बाद 40 मीटर शव को घसीटकर रेलवे ट्रैक पर रख दिया। जब ट्रेन से कटकर रामकृष्ण के दो टुकड़े हुए तो आरोपी घर लौट गया। 

प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार 
पुलिस ने 2 जनवरी को रामकृष्ण का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया। पुलिस इसे पहले आत्महत्या मान रही थी। लेकिन जब इस मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया था कि उसकी बहू सुनैना और उसके प्रेमी विनोद यादव ने रामकृष्ण की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। अब आरोपी सुनैना और विनोद यादव पुलिस के कब्जे में है।