खुद की शादी में आना भूल गए विधायक, गर्लफ्रेंड ने की शिकायत तो बोले- किसी ने बुलाया ही नहीं

 
खुद की शादी में आना भूल गए विधायक, गर्लफ्रेंड ने की शिकायत तो बोले- किसी ने बुलाया ही नहीं
WhatsApp Group Join Now

ओडिशा के एक युवा विधायक अपनी ही शादी में जाना भूल गए। शादी के लिए पहले से तय समय पर विधायक के नहीं पहुंचने पर मँगेतर ने उनके खिलाफ़ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद विधायक बिजय शंकर दास ने कहा कि उन्हें किसी ने शादी में बुलाया ही नहीं था। हालांकि उन्होंने लड़की के अपने मँगेतर होने से इनकार नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस लड़की से शादी के लिए तैयार हैं।

एक महीने पहले से तय था सब कुछ

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली विधायक की गर्लफ्रेंड का कहना है कि विधायक और उसके घर वालों से बातचीत के बाद ही शादी की तारीख तय की गई थी। लड़की पक्ष के सभी लोग तय समय पर जगतसिंहपुर के सब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गए थे। लेकिन ऐन वक्त पर आरोपी विधायक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

गर्लफ्रेंड बोली- 3 साल पुराना है रिश्ता

खुद को आरोपी विधायक की गर्लफ्रेंड बताने वाली सोमालिका का कहना है कि वह बीते 3 साल के विधायक बिजय शंकर दास के साथ रिलेशनशिप में है। विधायक ने ही उससे शादी का वादा किया था। जिसके बाद उसने 17 मई को शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था।

विधायक बोले-मुझे जानकारी ही नहीं

इधर आरोपी विधायक का कहना है कि उसे अपनी शादी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाने वाली लड़की को अपना मँगेतर बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो उसी से शादी करेंगे।