पत्नी के शव पर बो दिया बाजरा, जानें क्यों किया कत्ल, कहां का है यह सनसनीखेज मामला
पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने के चलते नाराज पति द्वारा उसकी हत्या कर खेत में दबाने का मामला सामने आया है। यह घटना कुछ दिन पहले फजलगढ़ गांव की बताई जा रही है। आरोपी पति दिनेश (35) की निशानदेही पर मृतका अंजू (32) का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।
आरोपी ने कबूल लिया अपना गुनाह
दिनेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दी जानकारी में मृतका के पति ने बताया की वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी जिसको लेकर जब मैंने उसको समझाया तो उसने उल्टा मुझे चिमटे से पीटा। तभी मैंने उसकी हत्या करने का सोच लिया था। हत्या कर उसके शव पर बाजरा बो दिया।
चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया शव
दिनेश ने बताया की गन्ने के खेत के बराबर में नाले के पास फावड़े से चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया। शव को गलाने के लिए 30 किलो नमक डाल दिया। फिर मिट्टी डालकर गड्ढा बंद किया। इसके बाद उस पर बाजरे के बीज बो दिए ताकि पौधे आने पर गड्ढा ही नजर न आए। कोई जानवर गड्ढा न खोद दे, इसलिए उसके चारों ओर लोहे के कंटीले तार लगा दिए थे। आरोपी अपने पत्नी अंजू के शव को 25 की सुबह चार बजे हत्या के बाद 200 मीटर कंधे पर लादकर ले गया था।
कई बार हो चुका था झगड़ा
अंजू की मां ने बताया कि अंजू का दिनेश से कई बार झगड़ा हो चुका था। इस पर पुलिस ने दिनेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव बरामद कर लिया।
पत्नी ने की थी पति की पिटाई
सात दिन पहले उसने पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध किया था। तब इस कारण पत्नी ने पति की चिमटे से पीटा था। तभी पति ने उसकी हत्या करने की ठान ली थी। आरोपी पति दिनेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।