फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी की, पहले छोड़ चुकी चार पति, अब पांचवें ने सुसाइड किया तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 
फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी की, पहले छोड़ चुकी चार पति, अब पांचवें ने सुसाइड किया तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा
WhatsApp Group Join Now

लेक सिटी उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके में एक युवक सैनिक सिंह ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है।

बताया गया है कि इस युवक ने फेसबुक के जरिए तनुष्का उर्फ भारती नाम की महिला से दोस्ती की और फिर परिवार को बिना बताए दोनों ने शादी की थी। उसके बाद महिला रुपए ऐंठने के लिए सैनिक सिंह को लगातार परेशान कर रही थी।

सैनिक सिंह उर्फ सुमित महिला के दबाव से परेशान होने लगा और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पहले भी चार शादियां कर चुकी हैं। उसने जिनको अपने भाई बहन और माता-पिता बनाकर मिलवाया था वह सभी भी फर्जी व्यक्ति हैं। महिला पूर्व में भी दहेज प्रताड़ना के केस (Dowry Case) कर अपने पूर्व पतियों से मोटी रकम ऐंठ चुकी है।

जानकारी के अनुसार सुमित पेशे से ड्राइवर था और वह नानी के यहां रहता था। एक साल पहले ही उसने तनुष्का उर्फ भारती से शादी की। दोनों में एक महीने बाद ही झगड़ा शुरू हो गया और तनुष्का उसे छोड़ कर चली गई।

तनुष्का ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उसके बाद पांच लाख के लिए सुमित को लगातार परेशान कर रही थी। महिला द्वारा लगातार परेशान करने के चलते सुमित ने सोमवार को अपने घर में ही जहर खा लिया। उसे एमबी अस्पताल ले जाया गया, वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस की तफ्तीश में भी सामने आया है कि इस महिला ने सुमित से लूट की नीयत से ही शादी की थी। क्योंकि उसने जिन लोगों को अपने परिवार का सदस्य बताया गया था वे सभी लोग फर्जी निकले है।

महिला पूर्व में भी चार शादियां कर चुकी है और उसने सभी के खिलाफ पहले भी महिला थाने में मामला दर्ज कराए थे और उनसे रुपए ऐंठ लिए थे। बताया जा रहा है कि तनुष्का के 10 साल का एक बेटा भी है।