झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर ट्रक और बस की भिड़ंत, 15 लोगों की मौत, कई घायल

 
झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर ट्रक और बस की भिड़ंत, 15 लोगों की मौत, कई घायल
WhatsApp Group Join Now

झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक बस व ट्रक की जबरदस्त टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे।

पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा-अमरापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेर कोला की समीप निजी बस और सिलेंडरों से भरा ट्रक सामने से टकरा गए। अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में अधिकांश लोग बस सवार हैं। जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर ट्रक और बस की भिड़ंत, 15 लोगों की मौत, कई घायल

आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पीड़ितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना में नमिता जयसवाल (55), बरहरवा और द्रोनाथ हेम्ब्रम (55), कोलाजोड़ा, अमड़ापाड़ा, बेसिक स्कूल अमड़ापाड़ा के पारा शिक्षक समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा इस सड़क हादसे में 25 से अधिक घायल हो गए हैं. बेसिक स्कूल अमड़ापाड़ा के पारा शिक्षक द्रोनाथ हेंब्रम (55 वर्ष) और बरहरवा के नमिता जायसवाल (55 वर्ष) की मौत हुई. इसके अलावा मिली सेंट मुर्मू, बिनोद राउत, बबलू टुडू, सहाबुद्दीन अंसारी 35 वर्ष सहित 10 अन्य लोगों की मौत हुई है.

घायलों के नाम :
1. स्वीटी हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा. पडेरकोला में बस में चढ़ी थी
2. बसंती हेम्ब्रम (21 वर्ष) सिजुआ पढ़ने जा रही थी अमड़ापाड़ा. पडेरकोला में बस में चढ़ी थी
3. पीयूष रजवार (4 वर्ष) पिता अजय रजवार, बीरपुर, सिउड़ी, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है
4. मेघनाथ रजवार (15 वर्ष) बीरपुर, सिउड़ी
5. पियाली मालतो (35 वर्ष) सिमलकुंडी, हथिगड़ा, हिरणपुर
6. जॉयन हांसदा (40 वर्ष) सहरी, हिरणपुर, निजी स्कूल के शिक्षक. अपने बच्चे को लाने दुमका जा रहे थे.
7. श्रुति कुमारी (20 वर्ष) बरहरवा
8. सुरेंद्र यादव (50 वर्ष) सारठ
9. रॉकी कुमार मंडल (30 वर्ष), तीनपहाड़
10. ऋषिदेव मंडल (22 वर्ष) महाराजपुर, साहेबगंज, आईटीआई परीक्षा में भाग लेने दुमका जा रहे थे
11. मोनिका बास्की (30 वर्ष) बांझी केंद्र, बरहरवा की नर्स. काठीकुंड अस्पताल जा रही थी
12. मंडल टुडू, शिवा पहाड़, पतना, साहिबगंज
13. बड़कू मरांडी, दिबीपुर, हुसैनाबाद, देवघर
14. राजेश कुमार चौबे(50 वर्ष) बरहरवा. दुमका जा रहे थे गाड़ी का पम्प बनाने
15. राजीव रंजन मंडल (42 वर्ष) कुरुवा, दुमका. बरहरवा से दुमका जा रहे थे
16. बीरेंद्र कुमार भगत (35 वर्ष), दिघी, बरहरवा
17. चंद्र मोहन (19 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
18. मुन्ना साहा (22 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
19. विष्णु बागति (25 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
20. मिथुन बागति (32 वर्ष) निश्चिन्तपुर, साहिबगंज
21. इबराज नदाप (48 वर्ष) चांद शहर, राधानगर, साहिबगंज
22. विकास घोष(30 वर्ष) कठहलबाड़ी, बरहरवा, साहिबगंज
23. विक्रम दास (21 वर्ष), बरहरवा, दुमका जा रहे थे

बस साहिबगंज से दुमका जा रही थी। पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग बस से मृत या घायल हालत में सड़क पर गिर गए तो कई लोग अंदर ही फंसे रह गए। बस में से घायलों व मृतकों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी।