हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 10 घायल
Sep 26, 2022, 08:41 IST
WhatsApp Group
Join Now
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कुल्लू जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हैं। फिलहाल, हादसे की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान कार्य चलाया जा रहा है।
हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस एनएच-305 पर रविवार रात करीब 8:30 बजे हादसे की शिकार हो गई। बस हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें कुल्लू के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच अन्य घायलों का इलाज बंजार स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।