प्यार में पागल आशिक ने लड़की का काटा गला, बना रहा था शादी का दबाव, जाने कहा का है मामला
अपना एकतरफा प्यार पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते है, ऐसा सुना तो था। लेकिन क्या कोई आशिक अपना प्यार हासिल करने के लिए किसी लड़की की जान भी ले सकता है। जी हां... ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद में सरदारनगर इलाके से सामने आया है, जिसको जानने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपना एकतरफा प्यार हासिल करने के लिए एक लड़की के गले और हाथ की नस काट दी। जिसके बाद लड़की की हालत बेहत गंभीर हो गई और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना अहमदाबाद के पूर्वी इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा प्रेमिका के पिता के घर पहुंच गया और वहां उससे शादी की बात करने लगा। लेकिन लड़की ने जब उससे कहा कि वह शादीशुदा है। ऐसे में शादी नहीं कर सकती हूं।
शादी से इनकार करने पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने लड़की पर छुरी से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी लड़के ने लड़की के गले और हाथ की नस काट दी।
इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में नजदीक अस्पताल पहुंचाया। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी राजस्थान में हुई थी। लेकिन बच्चा होने के बाद उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा। जिसके बाद लड़की परेशान आकर अपने बच्चे के साथ मायके रहने लगी।
लड़की जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती थी तो नवीन कोस्ट नाम का ऑटो चालक बच्चे को लेने आता था। इस दौरान दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत होने लगी।
जिसके बाद नवीन लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा। इसके लिए वह लड़की के पिता के पास भी पहुंचा गया। लेकिन लड़की के पिता और लड़की के मना करना पर उसने हमला कर दिया।