मौसेरी बहन से संबंध बनाकर की लव मैरिज, अब सास ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

 
मौसेरी बहन से संबंध बनाकर की लव मैरिज, अब सास ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
WhatsApp Group Join Now

बेटे के प्रेम विवाह से नाराज मां ने एक खौफनाक कदम उठाया है। आरोपी महिला ने अपनी पुत्रवधू की कुल्हाड़ी से काटकार बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला झारखंड का है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के जमशेदपुर में चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में गीता लायक के बेटे दीनबंधु ने परिवार के तमाम विरोध के बावजूद अपनी मौसेरी बहन से शादी कर ली थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बेटे की इस हरकत से मां गीता लायक काफी दिनों से नाराज भी चल रही थी। बीते रविवार को दीनबंधु घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गीता लायक व उसकी बहू के बीच कोई विवाद हो गया। इसमें गीता लायक ने अपना आपा खो दिया और बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

आनन-फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु की पत्नी गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बेटे के एक वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह : जांता पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दीनबंधु ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने ईचागढ़ की बाकलतोड़िया की भवानी से प्रेम विवाह किया था। इससे उसकी मां गीता देवी नाराज रहती थी। इसे लेकर मां और बहू में अक्सर विवाद होता रहता था। भवानी तीन माह के गर्भ से थी, वह घर में संतान आने की खबर से काफी खुश था। लेकिन, उसकी मां ने दुनिया में आने से पहले उसे भी मार डाला। इसके पहले भी पत्नी जब गर्भ से थी तो उसकी मां ने खाना में दवा खिला उसकी संतान को पेट में ही मारने का प्रयास किया था।

चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में भवानी लायेक को उसकी सास गीता देवी ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या के बाद आरोपी गीता देवी पास के जंगल में भाग गयी थी, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को जेल भेजा जायेगा।