हरियाणा के इस जिले में फांसी पर लटके मिले एक युवक और नाबालिग लड़की, दोनों के घर आसपास; गांव में मची सनसनी
Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की और एक युवक ने अपने- अपने घरों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव नाहड़ निवासी 20 वर्षीय विजय व इसी गांव की एक नाबालिग लड़की का शव आज सुबह उनके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। दोनों के घर बिल्कुल आसपास ही है। इस मामले में दोनों का आपस में क्या कनेक्शन हो सकता है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है।
लेकिन एक ही गांव की लड़की और लड़के द्वारा सुसाइड करने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। कुछ लोग दबी जुबान से इसे प्रेम- प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं। कोसली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।