हरियाणा के अस्पताल के OT में युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज होते ही एक और लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 
हरियाणा के अस्पताल के OT में युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज होते ही एक और लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा की रेवाड़ी के बावल कस्बे में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 2 महिला कर्मचारियों को अस्पताल में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने हवस का शिकार बना डाला। दोनों लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

बावल कस्बे के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अस्पताल के कर्मचारी सोनू ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जब अस्पताल की इस महिला कर्मचारी ने आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज करवाया तो इसी अस्पताल में काम करने वाली एक अन्य महिला कर्मचारी ने भी सोनू पर उसके साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर रेप के 2 केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अस्पताल की ओटी में दो महिलाओं को युवक ने बनाया हवस का शिकार