हरियाणा में देवर ने भाभी को ब्लैकमेल कर बनाए संबंध, बात न मानने पर देता था धमकी, विवाहिता ने सुनाई आप बीती
हरियाणा के अंबाला जिले से देवर-भाभी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक शर्मशार मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता महिला ने अपने देवर पर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला ने बताया कि बात न करने पर आरोपी अपनी जान देने की धमकी देता था। यही नहीं, जब भी वह घर से बाहर निकलती थी तो पीछा करता था।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला अम्बाला जिले के बराड़ा से सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके पास 2 बच्चे भी हैं।
उसका चाचा ससुर का लड़का सुनील कुमार पीछे कई सालों से ब्लैकमेल कर रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि सुनील कुमार कई सालों से ब्लैकमेल करता आ रहा है। उससे बात न करने पर अपनी जान देने और जान से मारने की धमकी देता था।
आरोपी कई बार समझाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी ने कई बार दबाव बना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी शादी करने का दबाव बनाता था।
पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकलती है तो आरोपी उसका पीछा करता है। अब वह उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। जब इस बारे में महिला के पति को पता चला तो दोनों के बिच इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। तभी से उसका पति घर से बाहर रह रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।